कोरबा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला, राजनीतिक कारण से हमला कराने का आरोप, पुलिस ने कर लिया हमलावर बदमाशों के खिलाफ एफआईआर 

कोरबा। पुराने शहर के वार्ड क्रमांक 11 लक्ष्मणबन तालाब में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सोमवार की शाम को हुए उक्त वारदात के बाद प्रचार प्रसार में शामिल दो कार्यकर्ता ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने मीडिया को दी जानकारी में राजनीतिक कारण से हमला कराने का आरोप लगाया है।

कार्यकर्ता प्रमोद श्रीवास और आनंद श्रीवास प्रमोद शिकायत लेकर सोमवार की शाम को कोतवाली थाना पहुंचे थे। जहां पुलिस को उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके समाज की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें हम लोगों ने सवाल जवाब किया था। तब भी समाज के कुछ पदाधिकारी और प्रत्याशी ने हमें देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार की शाम को जब हम चुनाव प्रचार में निकले। तब कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग लक्ष्मणबन तालाब के पास हमें मिल गए। हमारे घर की महिलाएं भी थी। हम दोनों पर हमला कर दिया। गुंडे महिलाओं को भी गाली गुप्तार कर रहे थे। खासतौर पर हम दोनों को ही टारगेट किया गया। हमारे सिर और हाथ पैर में चोट आई है। जो जानलेवा हमले की तरह था। हमने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। यह सरासर दबंगई करते हुए गुंडागर्दी करने का कृत्य है। जिस पर हमने कोतवाली थाना में ठोस कार्रवाई की गुहार लगाई। दूसरी ओर उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज करने के बाद पतासाजी करते हुए कुछ आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया है जो गुंडा प्रवृत्ति के है। कोतवाली पुलिस मामले में आगे जांच पड़ताल कर रही है। जिसके बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला हमला कराने का है या सामान्य गुंडागर्दी का।