Uncategorized

हादसाें का काेयला खदान, शुक्रवार के बाद शनिवार काे भी निजी कंपनी के कर्मी की माैत

कुसमुंडा खदान में ट्रक के सामने बैठा था हेल्पर, चालक ने आगे बढ़ाया ताे दब गया चक्के के नीचे

कुसमुंडा। कुसमुुंडा काेयला खदान हादसाें का खदान बनती जा रही है। सुरक्षा नियमाें की अनदेखी से लगातार हादसे हाे रहे हैं। शुक्रवार काे जहां मनगांव में साइलो निर्माण के दौरान ऊंचाई में हुए हादसे में एक मजदूर की जान चली गई थी ताे शनिवार काे भी खदान में हादसे में नारायणी कंपनी के कर्मचारी की ट्रक के नीचे दबने से माैत हाे गई। हादसा शाम 4 बजे हुआ। कंपनी का ट्रक खड़ा था जिसका हेल्पर रामचरण निवासी चैतमा-पाली उतरकर ट्रक के सामने बैठा था। एकाएक चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दी। जिससे हेल्पर रामचरण ट्रक के चक्के के नीचे दब गया। माैके पर ही उसकी माैत हाे गई। जब इसका पता चालक को हुआ ताे वह ट्रक से उतरकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अन्य ठेका कर्मी भी घटनास्थल पहुंच गए और नारायणी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एसईसीएल अधिकारियाें समेत पुलिस टीम माैके पर पहुंच गई।