Uncategorized

70 वन अधिकारियों के साथ टीम ने 6 अपराधी प्रवृत्ति के घर में मारा छापा, खम्हार समेत साल एवं अन्य प्रजाति के ईमारती वनोपज जब्त

कोरबा। मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त बिलासपुर एवं वनमण्डलाधिकारी, वनमण्डल कोरवा द्वारा वनमण्डल अंतर्गत वनों की सुरक्षा, वन्यप्राणियों के सुरक्षा, अवैध कटाई, अवैध उत्खनन अवैध शिकार के प्रकरणों को रोकथाम की मुख्य प्राथमिकता दी गई है। मुखबिरों से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दिनांक 22.11.2025 को करतला परिक्षेत्र के प.स.वृत्त रामपुर के रामपुर वन परिसर में ग्राम जोगीपाली नवाडीह में 06 अपराधी प्रवृत्ति के घर में उपवनमण्डलाधिकारी दक्षिण कोरबा, वन परिक्षेत्र अधिकारी करतला, वन परिक्षेत्र अधिकारी पसरखेत, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरबा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बालको, वन परिक्षेत्र अधिकारी कुदमुरा, वन परिक्षेत्र अधिकारी लेमरु एवं वनमण्डल के अन्य परिक्षेत्र में कार्यरत अन्य 70 वन अधिकारी के साथ 06 पृथक पृथक टीम का गठन कर जारी किये गये सर्च वारंट के तहत् धर्मेन्द्र चौहान, उपवनक्षेत्रपाल, नारंगी ईकाई कोरबा, सहनीराम राठिया, उपवनक्षेत्रपाल, वृत्त वन अधिकारी केराकछार, परिक्षेत्र पसरखेत, संजय केशकर, वनपाल, वृत्त वन अधिकारी कुदमुरा, परिक्षेत्र कुदमुरा, कांति कुमार कंवर, उपवनक्षेत्रपाल, वृत्त वन अधिकारी बालको, परिक्षेत्र बालको, पवन सिंह कंवर, वनपाल, वृत्त वन अधिकारी गढ़, परिक्षेत्र लेमरु, जितेन्द्र केशरवानी, वनपाल, वृत्त वन अधिकारी कोरकोमा, परिक्षेत्र कोरबा द्वारा सर्च वारंट की तामिली कर थाना प्रभारी करतला एवं उनके सबंधित अधिकारी/कर्मचारी के सक्रिय एवं सकारात्मक सहयोग से नियमानुसार वृहद तलाशी की कार्यवाही 07 घरों में की गई जो कि पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में बिना किसी विवाद के सम्पन्न हुई। तलाशी में वृहद पैमाने पर मनाराम पटेल पिता स्व. लल्लूराम पटेल, साकिन जोगीपाली (नवाडीह), गनपत पटेल पिता स्व. लल्लूराम पटेल, साकिन जोगीपाली (नवाडीह), पण्डेवालाल पटेल पिता स्व. लल्लूराम पटेल, साकिन जोगीपाली (नवाडीह) भोला पटेल पिता स्व. सम्पत पटेल, साकिन जोगीपाली (नवाडीह), अंकुश पटेल पिता स्व. दिलेश्वर पटेल, साकिन जोगीपाली (नवाडीह), गनेश्वर राठिया पिता स्व. भारत राठिया, साकिन जोगीपाली (नवाडीह) के घर एवं बाड़ी से खम्हार, साल एवं अन्य प्रजाति के ईमारती लगभग 173 नग 4.462 घ.मी., लगभग वनोपज को नियमानुसार जप्त किया गया है।

Oplus_131072

जिसका वन विभाग के वाणिज्यिक दर अनुसारर लगभग मुल्य 160000.00 रुपये है। दिनांक 14.11.2025 को करतला परिक्षेत्र के रामपुर परिसर में इन्ही अपराधी प्रवृत्ति के ग्रामीणों द्वारा 03 नग साल लठठा अवैध परिवहन करते समय वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पूछने पर उनके साथ मारपीट किया गया था। उक्त 3 नग साल लट्ठा को भी तालाशी के दौरान अपराधियों द्वारा जिसे पैरा में छिपाकर रखे थे वन विभाग एवं थाना प्रभारी करतला एवं उनके सबंधित अधिकारी/कर्मचारी के सक्रिय एवं सकारात्मक सहयोग से नियमानुसार जप्त किया गया है। 03 नग साल लट्ठा परिवहन करते समय उपयोग में लाये गये ट्रेक्टर को मुखबिर, वृत्त वन अधिकारी रामपुर एवं परिसर वन अधिकारी नोनदरहा/रामपुर के द्वारा शिनाख्ति के आधार पर ट्रेक्टर को नियमानुसार जप्त कर लिया गया है। वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार नियमानुसार उक्त प्रकरण में वन अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। एवं पूर्व में भी वनमण्डलाधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार कोरबा वनमण्डल के बालको परिक्षेत्र के ग्राम माखुरपानी निवासी तीजराम मंझवार के सर्च वांरट जारी कर बीजाप्रजाति के 70 नग पल्ला, साल प्रजाति के 8 नग चौखट, पाया 20 नग नियामानुसार कार्यवाही कर जप्त किया गया एवं वन अपराध प्रकरण 11995/03 जारी किया गया है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *