रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने आखिर कैसे कर दी इतनी बड़ी लापरवाही, डिक्की में 5 लाख रखकर घूमता रहा, चाेराें ने कर दिया पार
सीआईएसएफ से रिटायर हाेने के बाद भी चूक...मामला उठाईगीरी का या फिर कुछ और, कटघाेरा पुलिस कर रही है जांच

काेरबा। सीआईएसएफ के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने साेमवार काे बैंक से ₹5 लाख रुपए आहरण किया। जिससे वह अपने मकान का निर्माण कर सकें लेकिन बैंक से पैसा निकालने के बाद उन्हाेंने लापरवाही बरती। रकम काे सुरक्षित रखने के बजाए बाइक की डिक्की में रखकर बेफिक्र कटघाेरा नगर में घुमते रहे। बैंक से पीछा कर रहे बाइकर्स माैके की तलाश में लगे थे। माैका मिलते ही उन्हाेंने रिटायर्ड एस इंस्पेक्टर के बाइक की डिक्की से रकम पार कर दिया। सब इंस्पेक्टर को इसकी भनक लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। ग्राम कांजीपानी में निवासरत सीआईएसफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर कल्याण सिंह पैकरा सोमवार को कटघोरा स्थित बैंक पहुंचे थे, जहां उन्होंने घर बनाने के लिए बैंक से 5 लाख की राशि आहरण की थी। कल्याण सिंह ने बैंक से पैसा निकालने के बाद उस राशि को सुरक्षित रखने की बजाए अपनी बाइक की डिक्की जो महज एक चैन से ही बंद थी उसी में रख दी। इसके बाद नगर के होटल से लेकर विभिन्न संस्थानों में घूमते रहे। जब मेडिकल स्टोर पहुंचे तो बाइकर्स ने मौका पाया और बैग में रखे ₹5 लाख रुपए से भरी थैली लेकर रफूचक्कर हो गए। वारदात की सूचना पाते ही पुलिस की टीम आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को संदिग्ध युवकों का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पहले भी नगर में बैंक से निकले लाेगाें की लापरवाही के कारण इस तरह की उठाईगीरी की घटना हाे चुकी है।